ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
HTN Live
हरदोई टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र में रविवार के दिन 2 बजे के करीब बाँधा पुलिया से अहिरोरी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार अनुज पाल 18 पुत्र छोटे पाल निवासी सारीपुर छ्छेटा पोस्ट भडायल जो गाव में परचून की दुकान करता है, जिसका सामान लेने अहिरोरी गया हुआ था। जो अहिरोरी से अपने घर मोटरसाइकिल से आ रहा था।वहीं धुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहा तेज रफ़्तार ट्रक का पहिया चढ़ जाने से मौके पर मौत हो गयी।
वही गाँव बरखेरवा से घर आ रहे मृतक के चाचा पंकज पाल ने मृत देख अनुज के पिता को सूचित किया। सूचना पाकर घर के सभी परिजन मौके पर आ गये।वही सूचना पाकर डायल 100 व स्थानीय पुलिस एस आई अनिल कुमार व एस आई रामप्रकाश मिश्रा ने मौके पर पहुच कर घटना स्थल का जायजा लिया व परिवार वालों को समझा बुझा शांत कराया। वही एस आई अनिल कुमार ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक UP15BT2850को कब्जे में लिया गया है, वही ट्रक चालक भागने में सफल रहा है व शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।वही मृतक के चाचा पंकज ने बताया मृतक दो भाई थे जिसमें यह बड़ा था।

No comments