Breaking News

निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जारूकता पैदा करने का किया गया प्रयास - सुरेंद्र शर्मा

HTN Live


शाहगंज, जौनपुर , स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत  स्वच्छता ही सेवा है विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित कर  आप सब को स्वच्छता के प्रति  जागरूक करने का प्रयास  जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता जायसवाल  द्वारा किया गया ।   हम आप से अपील करते है कि आप स्वच्छता के प्रति जागरूक रह कर अन्य लोगो को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे । और नगर को स्वच्छ बनाये रखने में हमारी मदद करेंगे  । विद्यालय के इस प्रतियोगिता में सहयोग के लिये प्रधानचार्य  फा .एन्टोनी रोड्रिक्स व विद्यालय परिवार की तारीफ करते हैं  ।  उपयुक्त बातें शुक्रवार को सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज  में  स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत  जिलाधिलकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता में छात्र -छात्राओं  को जागरूक करते हुये  नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने कही । आयोजित    प्रतियोगिता का संचालन नगर पालिका से  श्रीराम शुक्ला  व आभार प्रदर्शन  कॉलेज के प्रधानाचार्य फा . एन्टोनी रोड्रिक्स ने किया ।  स्वच्छता ही सेवा विषय पर आयोजित  निबन्ध प्रतियोगिता में नगर पालिका से राज कुमार  , अवधेश , आनंद , दीपक सिंह एवं विद्यालय परिवर से  फा .सोनू , सन्तोष शुक्ला, अखलाक़ अहमद , उत्सव कुमार मौर्य , राजेश जैकब,   साइमन पीटर ,  शैलेंद्र मिश्रा आदि अध्यापकगण ने महत्पूर्ण सहयोग किया ।

No comments