Breaking News

आखिर इस पर कार्यवाही कब पहली बात तो चोरी ऊपर साए सीना जोरी

HTN Live

आखिर इस पर कार्यवाही कब पहली बात तो चोरी ऊपर साए सीना जोरी और रुदौली के जनप्रतिनिधि महोदय शान्त मुद्रा में है अरे जनाब आप रात की नींद चैन से सोते होंगे लेकिन ये गरीब किसान रात भर ओले बरसात झेलकर फसल तैयार करता है सिर्फ दो पैसों के लिये कम से कम उसका तो ख्याल करते उसको छला जा रहा और आप की आंखे बन्द क्या समझा जाये इसे अब ये सिल सिला बन्द नही रुकने वाला और अब चैन से बैठने नही दूंगा आप सबको अवगत करा दें रौजागाँव सुगर मिल सरेआम 3.20 किलो की घटतौली दिन में कर रहा है एक गरीब किसान ने धर्म कांटे पर तौल कराई थी उसकी रशीद उसके पास है हमारी टीम जो कि 10 लोगों की टीम है उसको सूचना गई हम पूरी टीम के साथ गुप्त तरीके से मिल परिसर में घुसे 4 नंबर काटा पर तौल कराई और सरेआम घटतौली पकड़ लिया जिसका शाक्ष्य मौजूद है हमारे पास जिसमे दिन में ही मिल 3 कुन्तल 20 किलो की घटतौली कर रहा था और वहां पर मौजूद किसानों ने बताया कि यह तो दिन है भैया रात में 10-10 कुंतल घटतौली हो रही है हम लोगों के साथ उसके बाद मिल के बड़े अधिकारी और कोतवाल रुदौली भी दलबल के साथ मौके पर पहुँच गये जिसमे मिल के बड़े अधिकारी लगभग डेढ़ घंटे लीपापोती करते नजर आए इसकी लिखित सूचना गन्ना मंत्री उत्तर प्रदेश, जिला गन्ना अधिकारी, जिला अधिकारी फैजाबाद को गई है अगर जल्द कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है सीधे हमारी टीम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेकर वार्ता करेगी और अवगत भी करायेगी कि आखिर यहां के जनप्रतिनिधि और बड़े अधिकारी मौन क्यों हैं क्या जो क्षेत्र में चर्चा आम है वह सत्य है क्या..??

No comments