Breaking News

*चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर*

HTN Live


*26 जनवरी 2019 को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने किये कड़े सुरक्षा प्रबंध*


एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने आगामी 26 जनवरी 2019 को दृष्टिगत रखते हुए  सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जनपद के सभी होटल/ढाबा मालिकों के साथ बैठक की गई है तथा वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और तुरंत कार्यवाही की जा सके। शहर के प्रमुख स्थानों, मॉल, बाजार, रेलवे स्टेशन व बस स्टॉप आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे तथा बी0डी0एस0 की टीम व इंटेलिजेंस के लोगो को तैनात किया गया है।
परेड के पूरे एरिया को 03 जोन व 05 सेक्टरों में बांटा गया, परेड के दौरान अभिसूचना विभाग को तैनात किया जाएगा तथा आसमान से परेड की निगरानी ड्रोन कैमरों द्वारा की जायेगी।
सुरक्षा व्यवस्था में 20 राजपत्रित अधिकारियों सहित 1000 से अधिक पुलिस आरक्षी को लगाया जाएगा जो पूरे जोन से लगेंगे। सर्किल मुख्यालय पर सुरक्षा के लिए QRT लगाई गई है।।

No comments