Breaking News

यू०पी० स्टेट राइफल एसोसिएशन एवं लखनऊ राइफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 41वीं स्टेट शूटिंग कम्पटीशन का उदघाटन महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने फीता काटकर किया

HTN Live

आज दिनाँक 24/01/2019 को नादरगंज, कानपुर रोड स्थित नगर निगम शूटिंग रेंज में यू०पी० स्टेट राइफल एसोसिएशन एवं लखनऊ राइफल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 41वीं स्टेट शूटिंग कम्पटीशन का उदघाटन महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने फीता काटकर किया। महापौर ने शूटिंग रेंज का निरीक्षण भी किया।

यू०पी० स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह यादव ने महापौर को बताया कि इस शूटिंग रेंज में 10 मी०, 25 मी० एवं 50 मी० रेंज के लिए इंडोर और आउटडोर व्यवस्था की गई है। एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार इतने वृहद स्तर पर निशानेबाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 1800 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 24 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगी।

*जब महापौर ने साधा निशाना*
इस अवसर पर महापौर ने निशानेबाज़ी में भी हाथ आजमाया और उसका लुफ्त उठाया। उन्होंने 25 मीटर रेंज में .22 बोर की पिस्टल से लक्ष्य पर निशाना लगाया। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर रेंज में राइफल से भी निशाना लगाया।

महापौर ने अपने उदबोधन में कहा कि वह सभी पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों का लखनऊ में स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा बच्चों एवम निशानेबाज़ी में रुचि रखने वालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यहां पर प्रशिक्षित खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगियों से अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए उनको आशीर्वाद भी प्रदान किया। लखनऊ में अपनी तरह के अलग एवं वृहद कार्यक्रम के लिए महापौर ने आयोजकों का उत्साहवर्धन किया और अकादमी की उन्नति के हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। महापौर ने कार्यक्रम में उपस्थित शार्दुल विहान को भी बधाई दी जिनको आज ही अवध शिल्प ग्राम में  मुख्यमंत्री के हाथों लक्ष्मण पुरस्कार से विभूषित किया गया।


कार्यक्रम में एसोसिएशन के महासचिव रामेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीप मधोक, उपाध्यक्ष जी० एस० सिंह, उपाध्यक्ष प्रीतेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र मोहन, स्पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया की रचना गोयल, नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र समेत एसोसिएशन  के अन्य अधिकारीगण एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे।

No comments