Breaking News

दिनाँक 29.01.19 को निगोही में होगा "पेंशन मेगा कैम्प"का आयोजन

HTN Live


निगोही(शाहजहांपुर) : दिनाँक 29.01.19 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से जिलाधिकारी महोदय शाहजहांपुर श्री अमृत त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में "विशेष मेगा पेंशन कैम्प"का आयोजन जनप्रिय तिलहर भाजपा विधायक माननीय रोशन लाल वर्मा जी के प्रयासों से ब्लॉक परिसर कार्यालय निगोही में किया जायेगा।जिसमे प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा।"पेंशन कैम्प"में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विकलांग प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, सौभाग्य योजना, विरासत, राशनकार्ड एवं समस्त विभागों के स्टॉल लगाकर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।पेंशन कैम्प में समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।क्षेत्र की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठायें।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN  लाइव न्यूज़

No comments