Breaking News

आज दिनाँक 17/01/2019 को हज़रतगंज चौराहे पर विभिन्न स्कूलों के दिव्यांग बच्चों द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक करने के लिये एक रैली का आयोजन किया गया। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता के प्रति दिव्यांगजनों का हौसला एवं उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इन बच्चों का जज्बा देखकर हर शहरवासी को चल रहे स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2019 में हिस्सा लेना चाहिये और लखनऊ को नंबर एक पर लाने हेतु अपनी जिम्मेदारी एवं भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये। दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, वर्तमान नेशनल चैम्पियन एवं अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त *अबु हुबैदा*, राष्ट्रीय पदक प्राप्त *शशांक कुमार* एवं पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग ने भी जागरूकता रैली में शिरकत की। कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता सुनील मिश्रा, डॉ वैभव खन्ना, नीता खन्ना समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

HTN Live


आज दिनाँक 17/01/2019 को हज़रतगंज चौराहे पर विभिन्न स्कूलों के दिव्यांग बच्चों द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक करने के लिये एक रैली का आयोजन किया गया।


महापौर ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता के प्रति दिव्यांगजनों का हौसला एवं उत्साह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



इन बच्चों का जज्बा देखकर हर शहरवासी को चल रहे स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2019 में हिस्सा लेना चाहिये और लखनऊ को नंबर एक पर लाने हेतु अपनी जिम्मेदारी एवं भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये।
दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, वर्तमान नेशनल चैम्पियन एवं अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त *अबु हुबैदा*,  राष्ट्रीय पदक प्राप्त *शशांक कुमार* एवं पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग ने भी जागरूकता रैली में शिरकत की।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता सुनील मिश्रा, डॉ वैभव खन्ना, नीता खन्ना समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments