Breaking News

दिवंगत पार्षद उषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन स्थगित, कल दोपहर 12:30 पर फिर से आहूत किया जाएगा

HTN Live


आज दिनाँक 21/01/2019 को लालबाग़ स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोक नाथ हाल में नगर निगम की कार्यकारिणी सदस्यों के 6 रिक्त पदों के पुनः निर्वाचन के लिये आयोजित  विशेष सदन, महापौर ने नगर निगम की वर्तमान पार्षद उषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने के उपरांत 22 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया।

ज्ञात हो कि विगत 31 दिसंबर को सम्पन्न हुई कार्यकारिणी बैठक में 6 कार्यकारिणी सदस्य लाटरी पद्यति से बाहर हुए थे, जिनमें भाजपा के राजेश मालवीय, सुशील तिवारी पम्मी, रानी कनौजिया, विमल तिवारी, सपा से राजकुमार सिंह राजा और अजय दिक्सित बाहर हो गए थे। इस कारण 12 सदस्यीय कार्यकारणी में सर्फ 6 ही सदस्य बचे थे, जिनमे भाजपा से अरुण कुमार तिवारी, सुनीता सिंघल, विजय कुमार गुप्ता, राजेश सिंह गब्बर, सपा से मो० सगीर एवं कांग्रेस से गिरीश मिश्रा ही बचे हुए है।


*उषा शर्मा जी का जाना अपूरणीय क्षति : महापौर*

इस अवसर पर महापौर ने उषा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय उषा शर्मा जी हमारे नगर निगम परिवार की सदस्य थी, उनके न रहने से हमें अपूर्णीय क्षति हुई हैं। हम सब लखनऊ नगर निगम परिवार मिलकर उनको श्रधांजलि अर्पित करते हैं। आगे महापौर ने कहा कि नगर निगम श्रद्धेय उषा जी के परिवार के साथ हमेशा खड़ा है, आवश्यक्ता पड़ने पर हम परिवार के साथ रहेंगे।

उन्होंने नगर निगम में परिवार भाव दिखाने के उपरांत विशेष सदन स्थगित करते हुए कहा कि ऊषा शर्मा जी इस समय वर्तमान में मा० पार्षद थी, इस नाते हम सबका दायित्व बनता है कि इतना सम्मान हम सब को परिवार के नाते देना ही चाहिए, इसलिए आज का यह विशेष सदन इतना महत्वपूर्ण होने के बाद भी एक दिन के लिए स्थगित करती हूँ।
आगे महापौर ने कल के लिए सदन बुलाते हुए कहा कि कल गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास होने के कारण मार्ग बाधित रहेंगे, पहुँचने में विलंब हो सकता है इसलिए कल दोपहर 12:30 से विशेष सदन आहूत कर कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी दल के पार्षदों ने महापौर जी की बात का एक स्वर में समर्थन किया।

*उषा जी के अंदर थी संगठन के कार्य की भूख : महापौर*

महापौर ने कहा कि जब मैं महिला मोर्चा की अध्यक्ष हुआ करती थी तो उषा जी मेरी टीम में थी, उन्होंने मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया था, उषा जी बहुत योग्य संगठन कर्ता थी, उनमें गजब का आत्मविश्वास और कार्य करने की भूख थी। ऐसी महिला नेत्री को खोना भाजपा महानगर के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है।

*नगर निगम परिवार ने मौन रख और पुष्पांजलि कर दिया अपनी पार्षद को श्रद्धांजलि*
इस मौके पर महापौर और नगर आयुक्त संग सभी दलों के पार्षदों और सभी अधिकारियों ने दिवंगत पार्षद उषा शर्मा जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

No comments