नगर निगम ने अवैध कब्जेदारों से मुक्त करायी चार करोड़ कीमत की भुमि दो हजार वर्गफुट में था अवैध कब्जा व अतिक्रमण
HTN Live
लखनऊ। नगर निगम ने बुधवार को भारी पुलिस बल के मदद से चार करोड़ रुपये की कीमत की दो हजार वर्गफुट जमीन खाली करा ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम शेखापुर, तहसील व जिला लखनऊ की खसरा संख्या 427 क्षेत्रफल 1.435 हेक्टेअर जो राजस्व अभिलेखों में आबादी दर्ज है। इस आबादी में स्थित देवस्थान के प्रयोग वाली रिक्त भूमि लखनऊ नगर निगम में निहित है। नगर निगम की इस निहित भूमि पर विष्णु, उमाशंकर, दिनेश व रमेश ने अतिक्रमण कर अवैध रूप से दुकानों का संचालन किया जा रहा था। हालांकि नगर निगम ने अवैध कब्जेदारों को अवैध कब्जा हटाने के लिए अनेकों बार सूचित किया व अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी भेजी गयी। इसके बावजूद कब्जेदारों ने कब्जा कायम रखा। बुधवार को इन कब्जेदारों को नगर निगम अधिकारियों ने अलीगंज पुलिस की मदद से हटा कर चार करोंड़ कीमत की भुमि मुक्ति करा ली।

No comments