चार साल के बाद दूसरी जाति की बात कहकर शादी से किया इनकार पीडि़त युवती ने जानकीपुरम पुलिस से की शिकायत
HTN Live
लखनऊ, 24 दिसम्बर।
सीतापुर की रहने वाली एक युवती ने जानकीपुरम निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक
शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शादी से इनकार करने पर युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ जानकीपुरम पुलिस को तहरीर दी है।
सीतापुर जनपद में एक युवती अपने परिवार संग रहती है। उसका कहना है कि वह सीतापुर में कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर में काम करती थी। उसके साथ जानकीपुरम के तिवारीपुर निवासी सुमित कुमार अवस्थी भी कार्यरत था। चार साल पहले दोनों की जान- पहचान हुई। इसके बाद सुुमित ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। सुमित ने युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने लगा। चार साल का वक्त गुजर जाने के बाद सुमित ने युवती से शादी नहीं की। युवती ने जब सुमित से शादी की बात रखी उसने हमेशा युवती की बात को टाल दिया। युवती का आरोप है कि बीते 9 दिसंबर को सुमित ने युवती की दूसरी जाति की होने के कारण शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसको धमकाया भी। इसके बाद पीडि़ता आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय, महिला आयोग, एसएसपी समेत जानकीपुरम पुलिस को तहरीर दी है। अब इस मामले में इंस्पेक्टर जानकीपुरम राजकुमार का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है।

No comments