Breaking News

*महापौर ने नाला सफाई में बाधक बने रैंप तोड़ने के दिये आदेश*




आज दिनाँक 06/12/2018 को अपने आवास पर स्थानीय नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अमरुदही बाग, कानपुर रोड स्थित आलमबाग मुख्य बाज़ार में भूमिगत नाले की सफाई में बाधा बन रहे नाले के ऊपर बने अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए। नागरिकों ने बताया कि पिछले दस वर्षों से आलमबाग से लेकर अवध चौराहे तक खासतौर पर  मुस्कान स्वीट हाउस से ओमप्रिया बर्तन भंडार के मध्य नाले की सफाई नही हुई है।


जिसके कारण अमरुदही बाग एवं आसपास के मोहल्लों में पानी नालियों से बैक फ्लो होने के कारण जल भराव की समस्या के साथ साथ पूरे क्षेत्र में सीवर लाइन न होने के कारण सड़क पर सीवर भी बहता रहता है जिससे क्षेत्र में गंदगी एवं बदबू के साथ साथ बीमारियां एवं महामारी फैलने का खतरा बना रहता है।



महापौर के मौके पर उपस्थित सफाई निरीक्षक मीरा राव एवं सफाई सुपरवाइजर रामानंद को भवन स्वामियों को नोटिस देकर स्वयं तोड़ने हेतु एक दिन का समय देने की बात कही। नोटिस का पालन न करने पर नगर निगम द्वारा अवैध रैंपों को तोड़कर दुकानदारों से शुल्क एवं जुर्माना वसूला जाएगा।
इस मौके पर स्थानीय पार्षद गिरीश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

No comments