Breaking News

यस यस पी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,





*अधिकारियों की जुगलबंदी फिर आई काम*

एक तरफ  ए डी जी जोन श्री राजिव कृष्ण व् आईजी रेंज सुजीत पाण्डे लखनऊ महोदय मृतक के परिजनों को सांत्वना व सहयोग के लिए पूरी रात ट्रामा सेंटर के0जी0एम0यू में लगे रहे तो दूसरी तरफ एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि नैथानी पूरी रात से लेकर अब तक पुलिस टीमों को गठित कर उनको उचित दिशा निर्देशन के साथ उनके मध्य समन्वय व अभिसूचना तंत्र से प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जीतोड़ मेहनत करने में लगे रहे। 
मुकदमा अपराध संख्या 541/2018 धारा 147/148/149/302 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना महानगर लखनऊ  के अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी लखनऊ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अलीगंज, क्षेत्राधिकारी कैसरबाग,  क्षेत्राधिकारी हजरतगंज के नेतृत्व में अलग-अलग कुल 06 टीमे गठित कर 18 घंटे के अंदर *मुख्य नामजद अभियुक्त 1-अदनान 2-सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है*, उपरोक्त टीमों में टेक्निकल सर्विलांस, साइबर, सीसीटीवी के एक्सपर्ट्स पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ साथ परंपरागत मुखबिर तंत्र के सहयोग से काम करने वाले  विशेषज्ञ अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है। इसके अलावा शहर के बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई, व रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन इत्यादि पर सादे वस्त्रों में पुलिस कर्मियों को लगाया गया, जिनको अभियुक्तो के फोटो मोबाइल के माध्यम से दे दिए गये थे। पुलिस टीमो के द्वारा अभियुक्तो के छिपने के संभावित स्थानों, उनके रिश्तेदारों व मित्रो के यहाँ ताबड़तोड़ दबिशें दी गई।
इन 18 घंटों के दौरान अभियुक्तगणों के मोबाइल नंबर व उनसे संबंधित सैकड़ों संदिग्ध मोबाइल नम्बरो का विश्लेषण, फिल्ट्रेशन, व ज़ेरोइन की गई और अंततः पुलिस की कड़ी मेहनत व सूझबूझ व टीम वर्क से न सिर्फ अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की गई बल्कि एक गंभीर अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने से रोका गया।

पूरी रात जागकर  अधिकारीगणों द्वारा पल-पल पर नजर रखकर स्थिति को एक संभावित विस्फोटक स्थिति को नियंत्रण में लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
   *एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी के बेहतर समन्वय से एक संभावित अशांति के माहौल को समय से नियंत्रण में किया गया* लखनऊ महोत्सव में  फ़ोर्स व्यष्ट होने के बावज़ूद , टीमों को रिकॉर्ड समय से एकत्रित कर एक्टिव किया   और हत्या के अभियुक्तो को अथक मेहनत के बाद पुलिस के द्वारा  आरोपी सलमान और अदनान गिरफ्तार।
यस यस पी  कलानिधि नैथानी के निर्देश पर राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में लगे महानगर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी सलमान और अदनान को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार,

इंस्पेक्टर वजीरगंज पंकज सिंह ने कोर्ट परिसर के आसपास घेरसबन्दी कर आरोपी को सरेंडर करने से पहले ही दबोचा,

इंस्पेक्टर पंकज सिंह की सक्रियता और कार्यप्रणाली की आलाधिकारियों ने सराहना।


No comments