Breaking News

*आइये बताते है बुलंदशहर की पूरी घटना किया है*

बुलंदशहर ☛ स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावटी में गौकशी की घटना को लेकर बवाल, प्रातः खेतों में गाय के अवशेष मिलने पर उग्र भीड़ ने सड़क पर लगाया जाम ।
1. जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर किया पथराव, की जमकर फायरिंग, चिंगरावटी पुलिस चौकी और वहां खड़े वाहनों में लगाई आग ।

2. *उग्र भीड़ ने स्याना कोतवाल सुबोध कुमार की पीट-पीटकर एवं सिर में गोली मारकर की हत्या, सरकारी जीप में डालकर खेतों में ले जाकर लटकाया उलटा । एक दरोगा सुरेश चंद समेत पुलिस के कई जवान घायल ।*
3. गोली लगने से सुमित नाम के एक युवक की भी मौत की खबर


 । *इंस्पेक्टर की लाईसेंसी रिवाल्वर भी लूटकर ले गई उग्र भीड़ ।* मूलरुप से एटा के रहने वाले इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का नोएडा में रह रहा था परिवार

4. *मानसिक तनाव में थे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, मांग रहे थे छुट्टी, मिल गई होती छुट्टी तो बच जाती उनकी जान ।*

 तीन डाॅक्टरों के पैनल ने किया उनके शव का पोस्टमार्टम, मंगलवार की प्रात: पुलिस लाईन में सलामी के बाद शव को परिजन अन्तिम संस्कार के लिए ले जायेंगे एटा

☛ दरियापुर-अढ़ौली गांव में तीन दिवसीय तबलीगी इज्तिमा का आज हुआ समापन, मुस्लिम समुदाय के लाखों लोगों ने की इस्लाम धर्म के सम्मेलन में शिरकत

1. अनुमति से कई गुना अधिक संख्या में लोगों के आने से बिगड़ी व्यवस्था, आवागमन एवं जनसंख्या को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पैर, प्रमुख राजमार्ग पर जाम की रही स्थिति

2. संयोजक ने ली गई अनुमति में बताई थी शामिल होने वालों की दो लाख की संख्या, एडीएम प्रशासन ने शर्तो व प्रतिबंधों का उल्लंघन किए जाने पर संयोजक हाजी अब्दुल रहीम को भेजा नोटिस ।

☛ सिटी क्षेत्र के देवीपुरा चार खंबा के पास मंदिर से पूजा करके लौट रहे अधिवक्ता देवेंद्र शर्मा के साथ मारपीट, बाईक पर सवार थे आरोपी तीन युवक ।

1. एडवोकेट को जान से मारने की नियत से उन पर किया फायर, एडवोकेट ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।

☛ *बुलंदशहर की सड़कों पर बहा खून, सड़क हादसों की अलग-अलग तीन वारदातों में 5 लोगों की मौत, दो घायल ।*

1. सलेमपुर क्षेत्र के गांव धतूरी पर टाटा गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत ।
2. गांव भईपुर के रहने वाले हैं दोनों युवक पंकज और विशाल, पंकज की 13 दिसंबर को होनी थी शादी, दोस्त के साथ शादी के बांटने जा रहा था कार्ड ।
3. डिबाई क्षेत्र में गांव नया बास के पास दो बाइक सवार आमने-सामने टकराए, एक बाईक सवार लालाराम और रोहित की मौत, दूसरी बाईक पर सवार दो युवक घायल ।
4. जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शिव नगला के पास सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह की मौत, जनपद मुरादाबाद में थी तैनाती, अज्ञात वाहन ने कुचला ।





No comments