Breaking News

मेटाफर रीडिंग सर्कल ने किया काव्य पाठ

                        HTN Live
आज मेटाफर लखनऊ  ने 26 जुलाई 2025 को "पोएट्री इन मॉनसून रीडिंग सर्कल; रीड, रिफ्लेक्ट एंड रिवाइव" का सत्र आरंभ किया।  निदेशक कनक रेखा चौहान का कहना है की मेटाफर लखनऊ लिट फेस्ट 2025 से साल के प्रत्येक महीने में इस प्रकार का आयोजन करेगा। रीडिंग सर्कल, रीड, रिफ्लेक्ट एंड रिवाइव के अंतर्गत सात महिला कवित्रियों ने प्रतिभाग किया । "मेटाफर रीडिंग सर्कल, रिफ्लेक्ट और रिवाइव" सत्र का संचालन डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ अलका सिंह द्वारा किया गया। 
डॉ सिंह ने भारतीय अंग्रेजी और हिंदी साहित्य में कविता लेखन पर विचार व्यक्त करते हुए प्रारंभिक काल से रीतिकाल एवं आधुनिक कविताओं में हो रहे मानवीय संवेदना और भावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी साहित्य और भाषा में हो रहे अनूठे प्रयोग के परिपेक्ष्य में आधुनिक कविताओं में कवियों द्वारा मानवीय जीवन, प्रकृति महिला उत्पीड़न, सामाजिक परिवर्तन, डिजिटल युग, राजनीति और आर्थिक पहलुओं  पर हो रहे विचार विमर्श के  बहुमुखी स्वर  का स्वतः मुखरित हो जाना एवं लेखन शैली की प्रखर प्रबलता और भारतीय साहित्य का विश्व पटल पर अंकित हो जाना, कविता की सशक्त विधा  द्वारा ही संभव है। मेटाफर लखनऊ लिट फेस्ट के रीडिंग सर्कल में सैन्य अधिकारी मेजर अंकित तिवारी ने अपनी कविता "निर्भया की निराशा" एवं "जयवीर" के गुंजायमान स्वर प्रस्तुत किए । सत्र में श्रुति मिश्रा द्वारा अंग्रेजी कविता कमला दास के "इंट्रोडक्शन" का जिक्र करते हुए अपनी कविता "आई डेयर टू फ्लाई" और "क्योज ऑफ़ साइलेंस"  का पाठ किया गया। आकांक्षा पांडे ने रवींद्रनाथ टैगोर की कविता "फ्रीडम" का जिक्र करते हुए अपनी कविता "द डार्क हॉर्स" को प्रस्तुत किया। अदिति सिंह द्वारा "कहानी" और "मां" का काव्य पाठ हुआ । 
अदिति की कविताएं "कहानी" और "मां" ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। स्मृति स्नेह ने मानवीय भावनाओं को विचारात्मक और कलात्मक रंग दिया।  उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आर पी सिंह की अंग्रेजी कविता "सो वैफ्ट्स ए थीम" का काव्य पाठ किया । स्मृति स्नेह द्वारा ए क रामानुजन की कविता "रिवर" और स्वयं के द्वारा लिखित "करेंसी ऑफ़ गिल्ट" का भी काव्य पाठ किया । सत्र में तोशानी ने कविता "लिख लेती हूं" से दर्शकों और श्रोताओं का दिल जीत लिया । तोशानी द्वारा लिखित कविता "पेड़ का पत्ता" के भावनात्मक रंग उभर कर आए।  डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की शिक्षक और कवित्री डॉ अलका सिंह ने सत्र के समापन हेतु अपनी कविता "सर्टिफिकेट" का काव्य पाठ किया।  "रीडिंग सर्किल, रीड, रिफ्लेक्ट एंड रिवाइव" का आयोजन गोमती नगर, लखनऊ स्थित डीएलएफ माई पैड के बुक क्लब में किया गया , जहां कई श्रोताओं ने भी कविताओं पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के प्रति अपने कृतज्ञ भाव प्रकट किए।

No comments