शिया कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’
HTN🙏Live‘‘योग के माध्यम से हम अपने शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं - सै0 अब्बास मुर्तजा शम्सी’’
‘‘योग से दे सकते हैं दुनिया को शांति और अहिंसा का सन्देश’
लखनऊ 21.6.2025। आज शिया महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा योग के प्रति दिये गये अभिभाषण को यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं ने योग गुरु सुकेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।
योग गुरु ने सबसे पहले सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया उसके बाद भुजंगासन, वज्रासन, आनंद बालासन, अष्टांग नमस्कार, अधोमुख श्वशासन सहित विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया।
योगाभ्यास के बाद महाविद्यालय के प्रबंधक सै0 अब्बास मुर्तजा शम्सी ने कहा कि योग हमारे तन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे मन को भी स्वस्थ रखने का काम करता है इसलिए हमें अपनी दिनचर्या की शुरुआत योगचर्या के साथ ही करनी चाहिये।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ0 कुँवर जय सिंह ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि योग ही है जो हमें अनुशासित रखने का काम कर सकता है और योग के माध्यम से हम भारत की सदियों पुरानी ज्ञान परम्परा से विश्व को अवगत करा सकते हैं और दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दे सकते हैं।
‘‘योग से दे सकते हैं दुनिया को शांति और अहिंसा का सन्देश’
लखनऊ 21.6.2025। आज शिया महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा योग के प्रति दिये गये अभिभाषण को यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं ने योग गुरु सुकेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया।
योग गुरु ने सबसे पहले सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया उसके बाद भुजंगासन, वज्रासन, आनंद बालासन, अष्टांग नमस्कार, अधोमुख श्वशासन सहित विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया।
योगाभ्यास के बाद महाविद्यालय के प्रबंधक सै0 अब्बास मुर्तजा शम्सी ने कहा कि योग हमारे तन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे मन को भी स्वस्थ रखने का काम करता है इसलिए हमें अपनी दिनचर्या की शुरुआत योगचर्या के साथ ही करनी चाहिये।
शिक्षको संग योगाभ्यास करते छात्र और छात्राएं
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शबीहे रज़ा बाकरी ने छात्र/छात्राओं को योग करने से होने वाले लाभों के बारे में बताते हुये कहा कि आज की हमारी जीवन शैली इतनी दौड़भाग भरी है कि हम कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं जिसकी रोकथाम के लिए हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ0 कुँवर जय सिंह ने कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि योग ही है जो हमें अनुशासित रखने का काम कर सकता है और योग के माध्यम से हम भारत की सदियों पुरानी ज्ञान परम्परा से विश्व को अवगत करा सकते हैं और दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश दे सकते हैं।
योग दिवस पर योगाभ्यास करते राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स
योगाभ्यास के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक प्रो0 टी0एस0 नकवी, प्रो0 एम0 के0 शुक्ला, प्रो0 सदीक अब्बास ,एन सी अधिकारी कैप्टन आगा परवेज़ मसीह, प्रो0 सिब्तैन बैग, प्रो0 आफरोज़ जर्रीन अतहर, डाॅ0 अर्चना सिंह, डाॅ0 सफिया फातिमा, डाॅ0 नाजि़्या नक़वी, डाॅ0 के0सी0 दूबे, डाॅ0 के0जी0 बाजपेई, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वहीद आलम, डाॅ0 मुनेन्द्र सिंह, डाॅ0 अमित राय, डाॅ0 आर0पी0 सिंह, डाॅ0 अरमान तकवी, डाॅ0 तनवीर, डाॅ0 मोहम्मद अली, डाॅ0 जाफर इमाम, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 सुधाकर प्रकाश, डाॅ0 मसरूर अब्बास जैदी, आरती, अभिषेक श्रीवास्तव, जयशंकर कश्यप, राज कुमार सैनी, दिनेश कुमार , अनूप तिवारी, अमिर अब्बास, शौजब इम्तियाज़ रिजवी, एन सी सी / एन एस एस सहायक अजीत सिंह, विकास कश्यप, राकेश कुमार सहित भारी संख्या में छात्र/छात्राओं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही।

No comments