Breaking News

गोमतीनगर विस्तार को जोड़ने वाली सड़क पर नाली गंदे पानी का भराव

                           HTN Live


गोमतीनगर विस्तार को जनेश्वर पार्क से गायत्रीपुरम होकर जाने वाली एक मात्र सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा रहता है जिसके कारण गोमतीनगर विस्तार जाने वाले लोगों तथा स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। गायत्रीपुरम से लक्ष्मी मार्केट तक की नालियों को नाले से न जोड़ने तथा नालियों में कूड़े के कारण यह समस्या विकराल हो गई है। सड़क पर नाली के गंदे पानी के भरने से पैदल चलने वाले लोग अक्सर गाड़ियों के कारण उठने वाली छीटों भीग जाते हैं। यह समस्या विगत कई वर्षों से है जिसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण व अन्य अधिकारियों को शिकायत की गई है परन्तु कार्यवाही न होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। अब यह क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो गया है तथा लोगों ने गृहकर जमा करना शुरू कर दिया है परन्तु नगर निगम के द्वारा भी इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। नालियों की सफाई व नालियों को नाले से जोड़ने की कार्यवाही अविलम्ब की जाये ताकि स्थानीय जनता इस विकराल समस्या से निजात पा सके।

No comments