थाना काकोरी के अंतर्गत बड़ी तादाद में सरकारी जमीनों पर हो रहा है खनन भूमि माफिया कर रहे हैं सरकारी संपत्ति का हनन
HTN Live
सदर तहसील के अंतर्गत लेखपाल कानूनगो खनन विभाग के अधिकारी गणों की सरपरस्ती में रात के अंधेरे में हजारों की तादाद में डंफ़र सड़कों पर दौड़ते हुए सरकारी चोरी मिट्टी को प्राइवेट प्लाटों में डालने का काम करते हैं
थाना काकोरी से चलते हैं डंफ़र अंधे की चौकी दुबग्गा चौकी पुलिस के सामने होते हुए फरीदीपुर चौकी आई एम रोड मोहान रोड शाहदरा चौकी पारा थाने के सामने से होते हुए कुछ डंफ़र कूलरकट्टा क्षेत्र में मिट्टी डालने का काम करते हैं और कुछ डंफ़र हंस खेड़ा चौकी के अंतर्गत प्राइवेट प्लाटों में मिट्टी डालने का काम करते हैं
इन बाहुबली खनन माफियाओं को पुलिस देखकर भी नजरअंदाज कर देती है
रात 10:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक सैकड़ों की तादात में मिट्टी चोरी खनन करते हुए हजारों डंपर खाली पड़े प्लाटों में डालते हैं और खनन माफिया भरते हैं नोटों से अपनी जेब
शासन प्रशासन द्वारा एंटी भूमाफिया टीम सरकारी मिट्टी चोरी भूमाफियाओं द्वारा खनन रोकने में नाकाम
मिट्टी से भरे डंफ़र रात के अंधेरे दिन के उजाले तक सड़कों पर भरते हैं फर्राटा जिसमें कुछ डंफर तो ऐसे भी हैं जिनकी नंबर प्लेट फिटनेस बिल्कुल नहीं है अगर यह डंफ़र कोई हादसा कर दें या किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे दे तो कोई पहचान भी नहीं सकता
थाना काकोरी के अंतर्गत बाहुबली भू माफिया खनन करते हैं और थाना पारा के अंतर्गत चारों तरफ खाली प्लाटों को मिट्टी से भरते हैं इन खनन माफियाओं को रोकने वाला सड़कों पर कोई नहीं
खनन माफिया रॉयल्टी के नाम पर कर रहे हैं फर्जीवाड़ा शासन प्रशासन को भनक तक नहीं लगने दे रहे
जिम्मेदार अधिकारी गणों की मिलीभगत में खुलेआम धड़ल्ले से हो रहा है मिट्टी चोरी खनन
सदर तहसील लेखपाल कानूनगो खनन विभाग अधिकारी गण बैठे हैं चुप्पी साधे
थाना काकोरी के क्षेत्र में बड़ी तादाद में ग्राम सभा की जमीनों को खनन माफियाओं ने बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील कर दिया है
थाना काकोरी क्षेत्र में थाना पारा क्षेत्र में खनन माफियाओं का बोलबाला है
खनन भू माफिया सरकारी जमीनों को खोदकर प्राइवेट प्लाटों में मिट्टी डालकर सरकार को लगा रहे हैं बड़ी चपत
बिना नंबर प्लेट डंफ़र खनन करते हुए मिट्टी भरकर पुलिस के सामने भर रहे हैं फर्राटा अभी कुछ दिन पहले ऐसे ही बिना नंबर के डंफ़र ने एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दिया था
प्रतिदिन बड़ी तादाद में हजारों डंफ़र रात के अंधेरे में रोज आसपास के मोहल्लों में प्लाटों में मिट्टी डालते हैं पुलिस के सामने
क्यों नहीं करते जिम्मेदार अधिकारी गण इन खनन माफिया चोरों के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई खनन माफियाओं के इसीलिए हौसले बुलंद है क्योंकि कोई भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी गण इनके ऊपर कार्रवाई करने पर कतराता है
जब बाहुबलियों चोरी की मिट्टी से बने हुए डंपर सड़कों पर दौड़ते हैं तो जिम्मेदार अधिकारी गण देख कर नजर फिरते हैं
No comments