♦️👉लखनऊ :-गोसाईगंज क्षेत्र में सूरज प्रधान एवं अंशुल निगम द्वारा आम,तहरी भोज कार्यक्रम में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया
♦️👉 आज गोसाईगंज क्षेत्र में सुशांत गोल्फ सिटी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव हसनपुर खेवली के युवा प्रधान सूरज रावत के द्वारा आज उनके आम के बाग में आम की दावत एवं तहरी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें छेत्र के युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता अंशुल निगम ने भी पहुँचकर कार्यक्रम में शिरकत की।
♦️👉 आम एवं तहरी भोज के उपरांत समाजसेवी एवं भाजपा नेता अंशुल निगम ने वहाँ उपस्थित नवयुवकों एवं बड़े बुजुर्गों सभी को अपनी ओर से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। उक्त तहरी भोज कार्यक्रम में खुर्दही, हसनपुर गोसाईगंज मोहनलालगंज एवं दूर-दूर के क्षेत्र के लोग समाजसेवी एवं पत्रकार गण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी अंशुल निगम के द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। कोरोना महामारी में पिछले वर्ष से समाजसेवी एवं भाजपा नेता अंशुल निगम छेत्र के गरीब आम जनमानस को राशन, जूता चप्पल, खाना,मास्क, एवं सैनिटाइजर का वितरण कर रहे हैं एवं लखनऊ से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ग्रामीणों को महामारी से बचने के दिशा निर्देश एवं जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व ही इनके द्वारा कोरोना फ्रंट वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले मीडिया एवं पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किये जाने तथा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किये जाने की खबर को भी प्रमुखता से छापा जा चुका है।
सूरज प्रधान एवं अंशुल निगम द्वारा आम,तहरी भोज कार्यक्रम में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
June 12, 2021
Rating: 5
No comments