♦️👉 देहरादून :- गरीब बालिका के विवाह में राशन वितरण कर परिवार का सहयोग किया
♦️👉 दून महिला शक्ति ट्रस्ट निरंतर अपने कर्यो के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस ट्रस्ट की खासियत है कि इसमें ट्रस्टी तसनीमा कौसर के साथ जुड़ी सभी महिलाएं साधारण है किन्तु उनके अंदर समाज के लिए जो कुछ करने का जज्बा कुट कूट कर भरा है। वह इन्हे सबसे अलग बनाता है।
♦️👉 इसी तरह का एक बहुत ही सराहनीय कार्य जो आज दून महिला शक्ति ट्रस्ट ने दिनांक 18/06/2021को ऋषिकेश के चौदह बिगह ढालवाला ऋषिकेश में एक गरीब बालिका के विवाह में राशन के रूप में एक छोटी सी भेंट दून महिला शक्ति ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष अनीता भट्ट का कहना है कि जब हम सब मिलकर ट्रस्ट के द्वारा इस तरह के कार्य समाज के लिए करते है। तो हमारी अंतरात्मा बहुत ही खुश होती है और ये लगता है कि सच में हमने इंसानियत का फर्ज निभाया है और दून महिला शक्ति ट्रस्ट का तो उदेश्य ही यही है कि समाज के हर जरूरतमंद के काम आ सके और ट्रस्टी तसनीमा कौसर के मार्गदर्शन में हर एक महिला को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सके। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्ट की ट्रस्टी तसनीमा कौसर जी कोषाध्यक्ष अनीता भट्ट सचिव ईशा गुरुंग आई टी इंचार्ज प्रियंका परासर मीडिया प्रभारी मीना शर्मा क्रोशिया इंचार्ज रेशमा कूरेशी प्रवक्ता मोहमद कैफ शेख सदस्य किरन पाल उपाध्यक्ष रेशमा पैन्यूली ऋषिकेश सोनी बेलवाल ऋषिकेश से सम्मिलत रहे।
गरीब बालिका के विवाह में राशन वितरण कर परिवार का सहयोग किया : दून महिला शक्ति ट्रस्ट
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
June 20, 2021
Rating: 5
No comments