Breaking News

जाने कैसे सरसो का तेल और पेट्रोल के दाम क्यों लगातार आसमान छू रहे हैं



         HTNLivenews✍️.Com

            उत्तर प्रदेश :- लखनऊ

          संवाददाता :- अमन मिश्रा



♦️👉 उत्तर प्रदेश :- जाने कैसे सरसो का तेल और पेट्रोल के दाम क्यों लगातार आसमान छू रहे हैं



♦️👉सरसों के तेल में तय मात्रा में अन्य तेलों का सम्मिश्रण होता, जिसे ब्लेंडिंग कहते हैं। तय मात्रा के मुताबिक, अभी तक तेल कंपनियों को सरसों के तेल में 20 फीसदी तक ब्लेंडिंग करने की अनुमति थी। सरकार ने ब्लेंडिंग की आड़ में मिलावट और शुद्ध सरसों तेल की खपत को बढ़ाने का हवाला देते हुए इस पर रोक लगाई है।

♦️👉सरसों के तेल उत्‍पादन में आगरा देश मे अग्रणी है। आगरा में 66 हजार हेक्टेयर में सरसों का उत्पादन होता है पर मांग अधिक होने के कारण यहां की प्रमुख खेरागढ़ में कागारौल रोड स्थित मंडी व किरावली मंडी में हरियाणा व राजस्थान से बड़ी मात्रा में सरसों की आवक होती है। रोज करीब 500 टन सरसों का तेल उत्पादन करने वाली आगरा आयल मिल, बीपी आयल मिल, शारदा आयल मिल व महेश आयल मिल सीधे हरियाणा व राजस्थान मंडी से सरसों क्रय करते हैं। जनपद में छह ओर आयल मिल के अलावा 200 से अधिक स्प्रेलर है, जिनके द्वारा रोज करीब 100 टन तेल का उत्पादन किया जाता है। खेरागढ़ मे कागारौल स्थित मंडी व किरावली मंडी में रोज करीब दो हजार क्‍‍िवटंल सरसों की आवक होती है। इस कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो खेरागढ़ में कागारौल रोड स्थित मंडी व किरावली मंडी के आसपास ही बडी मात्रा मे सरसों की जमाखोरी की गई है। यह खेल इन दोनों स्थानों के साथ-साथ जिले में एक दर्जन स्थानों पर ओर चल रहा है। ऐसे ही खेल सरसो के तेल में है। सरसों खरीदने का क्रय केंद्र नहीं है। इसलिए इसका समर्थन मूल्य भी नहीं है। जो फसल आती है उसे नीलामी से बेचते हैं। किरावली में सरसों की लैब में जांच होती है। तेल के आधार पर उस सरसों के दाम निर्धारित होते है। 

                      



♦️👉गौरतलब है कि ​तेल कंपनियों ने विधानसभा चुनाव के वक्त करीब दो महीने तक ईंधन के दाम में कोई बढ़त नहीं की थी. लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद बढ़त का जो सिलसिला शुरू हुआ उससे पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है. इसके बाद पेट्रोल करीब 2.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर, मध्य प्रदेश के भोपाल, अनूपपुर सहित देश के कई शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार चल रहा है.

♦️👉पेट्रोल-डीज़ल के मोर्चे पर आज लगातार दूसरे दिन भी आम आदमी को झटका लगा है. शुक्रवार की बढ़ोतरी के बाद आज (शनिवार, 12 जून 2021) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीज़ल का दाम बढ़ाया है. आज चार प्रमुख मेट्रो शहरों में पेट्रोल का भाव 27 पैसे और डीज़ल के भाव में 24 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है. 4 मई के बाद से ही पेट्रोल और डीज़ल के दाम में इजाफे का दौर शुरू हुआ है. इसके बाद से कभी रुक-रुक कर तो कभी लगातार ही पेट्रोल और डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है

♦️👉.शनिवार को भी बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल का भाव 27 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 96.12 रुपये और डीज़ल का भाव 86.98 रुपये प्रति लीटर पर है. मुंबई में पेट्रोल का भाव 102.30 रुपये और डीज़ल का भाव 94.39 रुपये प्रति लीटर पर है. जबकि कोलकाता में आज पेट्रोल 96.06 रुपये और डीज़ल 94.39 रुपये प्रति लीटर पर है. चेन्‍नई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 97.43 रुपये और डीज़ल का भाव 91.64 रुपये है. तथा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 93.35 पैसे पेट्रोल और 87.38 पैसे पहुंच गई है।

No comments