♦️👉शाहजहांपुर :- गन्ना सर्वे कार्य का किया गया स्थलीय सत्यापन : गन्ना सर्वे कार्य में सहयोग करे किसान भाई :- जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर
♦️👉 गन्ना विकास परिषद रोजा के ग्राम कांट में गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण खुशी राम जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर, डा० सुनील कनौजिया जयेष्ठ गन्ना निरीक्षक रोजा के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल गन्ना सर्वे कर्मी बृजेंद्र यादव द्वारा एवम् एच एच सी मशीन द्वारा पूर्व में मापे गए गन्ना खेत कृषक इंतजार खां की सर्वे पर्ची में दर्ज माप में पूर्वी भुजा - 65 मी , पश्चिमी भुजा - 66 मी , उत्तरी भुजा- 51 मी तथा, दक्षिणी भुजा - 49 मी दर्ज थी। जिसके स्थलीय सत्यापन में मैनुअल सत्यापन से माप कराई गई। जिसमे पूर्वी भुजा - 65 मी , पश्चिमी भुजा - 65 मी , उत्तरी भुजा - 50 मी , तथा दक्षिणी भुजा - 49 मी पायी गरी । इस प्रकार स्थलीय सत्यापन में गन्ना सर्वे की माप सही पायी गयी।
♦️👉 जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर ने उपस्थित गन्ना किसानों को पेड़ी प्रबंधन , खरपतवार नियंत्रण , निराई - गुड़ाई , सिंचाई तथा ऑनलाइन धोषणा पत्र भरने के संबंध में किसानों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। जयेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा ने किसानों से अनुरोध किया कि गन्ना सर्वे के समय किसान भाई अपने खेतो पर उपस्थित रहकर गन्ना सर्वे कराए,तथा गन्ना खेतो का नियमित निरीक्षण करे,किसी रोग बा कीट का आपतन होने पर गन्ना विकास विभाग / चीनी मिल में संपर्क कर रोग ब कीट नियंत्रण हेतु उचित रसायन का प्रयोग करके नियंत्रण करे। गन्ना सर्वे निरीक्षण के समय रोजा चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मान , वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज सिंह चौहान तथा अन्य किसान उपस्थित रहे।
गन्ना सर्वे कार्य का किया गया स्थलीय सत्यापन :- जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
June 10, 2021
Rating: 5
No comments