Breaking News

सिधौली पहुचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय रामकरन व पंकज रावत दी श्रद्धांजली

HTN Live 


                सिधौली से मदन पाल सिंह की रिपोर्ट
सीतापुर:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते शुक्रवार को सिधौली पहुंचे. इस दौरान पूर्व जिला मंत्री एवं प्रदेश परिषद सदस्य स्वर्गीय रामकरन रावत एवं उनके पुत्र स्वर्गीय पंकज रावत के चित्र पर पुष्पांजलि दे उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की. इस दौरान वह परिजनों से मिले व उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान सांसद राजेश वर्मा, विधायक महेंद्र सिंह यादव , बच्चा बाजपेई, मनोज त्रिवेदी,गौरव मिश्र, कमल पाण्डेय, राकेश सिंह, अचिन मेहरोत्रा, रोहित भारती, आर डी वर्मा आदि उपस्थित रहे.


No comments