शियाड खेल महोत्सव में कुनैन अब्बास का जलवा
HTN Live
अजीत सिंह ब्यूरो चीफ
लखनऊ ०२.०३.२०२१ शिया पी.जी. कालेज में तीन दिवसीय शियाड खेल महोत्सव के दूसरे दिन ऐथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में सैकड़ों छात्रों ने दिखाया दमखम। साथ में ही बैडमिंटन सिंगल व डबल में छात्रों ने जमकर पसीना बहाया। शिया पी.जी कालेज में मंगलवार को दूसरे दिन के शियाड खेल महोत्सव में ऐथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धा हुई, जिसमें कालेज के सैकड़ों छात्रों ने जोर आजमाईश किया। ऐथलीटिक्स में कुनैन अब्बास का रहा जलवा। कुनैन अब्बास ने 03 गोल्ड मेडल प्राप्त कर शियाड में इतिहास रचा। अर्पित आर्यन ने लांग जंप में स्वर्ण पदक, गोला फेक में दूसरा स्थान, चक्का फेक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरूआत बतौर मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य डाॅ0 एस.एस.एच. तक़वी व मजलिस-ए-उलेमा के सचिव मौलाना डाॅ0 यासूब अब्बास की मौजूदगी में हुई।
इस अवसर पर डाॅ0 एस.एस.एच. तक़वी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल में शिया कालेज की बरसों से ख्याति रही है तथा मौलना यासूब अब्बास के नेतृत्व में यह महाविद्यालय बेहतर कर रहा है।
ऊंची कूद में कुनैन अब्बास ने पहला स्थान, आदर्श निषाद को दूसरा एवं नादिर विकार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
लंबी कूद में अर्पित आर्यन ने पहला स्थान, दीपक कुमार को दूसरा एवं रोहित कुमार एवं सचिन गिरि को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
गोला फेक में कुनैन अब्बास को पहला स्थान, अर्पित आर्यन को दूसरा एवं तरूण कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
चक्का फेक में अमन विश्वकर्मा को पहला स्थान, सिकंदर जैदी को दूसरा एवं अर्पित आर्यन कोे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
भाला फेक में कुनैन अब्बास को पहला स्थान, स्वास्तिक सिंह को दूसरा एवं संदीप कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं रस्साकशी में शिया कालेज के 04 टीमों ने भाग लिया जिसमें शिया ब्लू ने शिया यलो को 2-0 से हराया तथा शिया रेड ने शिया ग्रीन केा 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनायी तथा शिया ब्लू ने 2-0 से शिया रेड को पराजित कर रस्साकशी की चैम्पियनशिप पर अपना वर्चस्व कायम रखा। अन्य प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन के सिंगल मुकाबले हेतु 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसके मुकाबले में हर्ष मिश्रा विजेता रहे उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हसनैन को 21-18, 19-21, 21-15 के सीधे मुकाबले में पराजित किया। दायें हाथ के खिलाड़ी हर्ष मिश्रा ने शानदार सर्विस और ड्राप के साथ साथ स्मैश का अनूठा प्रयोग किया जिसने खिलाड़ियों व दर्शको में रोमांच पैदा कर दिया और हसनैन को उपविजेता से संतोष करना पड़ा वही डबल के मुकाबले मंे हर्ष मिश्रा और अभिषेक की जोड़ी ने हसनैन और मयंक को सीधे मुकाबले में पराजित किया।
इस मौके पर प्राचार्य डाॅ0 मोहम्मद मिया, डाॅ0 सरवत तक़ी, डाॅ0 प्रदीप शर्मा, डाॅ0 जमाल हैदर जै़दी, डाॅ0 एम0 के0 शुक्ला, डाॅ0 अरमान तकवी, डाॅ0 रजा शब्बीर, डाॅ0 तनवीर हसन, मौलाना डाॅ0 एजाज अब्बास, डाॅ0 के.सी. दुबे, डाॅ0 कीर्ति प्रकाश, डाॅ0 नुजहत हुसैन, डाॅ0 आशीष राय, डाॅ0 अजयवीर, डाॅ0 अम्बरीश, डाॅ0 सैम, श्री अब्बास नासिर इमाम व महाविद्यालय के खेलकूद सहायक, अजीत सिंह ‘बागी’ आदि गणमान्य सदस्यों के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें।
डाॅ0 कुंवर जय सिंह, निदेशक, शारीरिक शिक्षा विभाग ने बताया कि बुधवार को क्रिकेट, बास्केट बाल मैच के साथ साथ कबडडी की प्रतियोगिता होगी तथा समापन समारोह अपरान्ह 1.00 बजे सम्पन्न होगा, जिसके मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त लखनऊ होंगे।
भवदीय
डाॅ0 कुँवर जय सिंह
निदेशक, शारीरिक शिक्षा विभाग
शिया पी0 जी0 कालेज, लखनऊ
मोबाइल नम्बर -9838341568
शियाड खेल महोत्सव में कुनैन अब्बास का जलवा
Reviewed by HTN Live
on
March 02, 2021
Rating: 5
Reviewed by HTN Live
on
March 02, 2021
Rating: 5




No comments