संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने जताई प्रसन्नता
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत करुवापारा पंचायत संपर्क मार्ग के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल जाने से गांव में हर्ष का माहौल व्याप्त है
इस संबंध में समाजसेवी सतीश द्विवेदी ने बताया की इस मार्ग के निर्माण के लिए बहुत पहले लोक निर्माण विभाग में आवेदन किया गया था जिसके क्रम में विभाग द्वारा इसे स्वीकृत कर लिया गया है
उन्होंने कहा कि फरेंदा जरवल मार्ग अर्थात गोण्डा बलरामपुर मार्ग से इटियाथोक खरगूपुर मार्ग तक की इस सड़क का निर्माण होगा
बताते चलें यह सड़क काफी जर्जर है और इस पर तमाम लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है
काफी अरसे से इसके नवीनीकरण एवं पूर्ण निर्माण की मांग हो रही थी जिसकी स्वीकृति मिलना ग्रामीणों के लिए हर्ष का विषय है।


No comments