मिशन शक्ति अभियान को पंख लगाएंगी महिला एनसीसी कैडेट्स
HTN Live
मिशन शक्ति दूत के रूप में नामित हुई एनसीसी कैडेट्स महिलाओं व बालिकाओं को करेंगी जागरूक
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
महिला सशक्तीकरण, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान में जिला प्रशासन द्वारा अनोखी पहल करते हुए जिले की महिला एनसीसी कैडेट्स को मिशन शक्ति दूत के रूप नामित करते हुए उनको प्रशिक्षित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के कोने-कोने से आई 105 महिला कैडेट्स को आत्म रक्षा के गुर बताने के साथ ही महिला एवं बालिका सशक्तीकरण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुए उन्हें मिशन शक्ति दूत के रूप में कैसे कामन करना है और और उनके क्या-क्या दायित्व होगें, के बारे में बताया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र डा0 राकेश सिंह, डीएम मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक शैैलेश पाण्डेय ने महिला कैडेट्स को महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सशक्तीकरण एवं उन्मुखीकरण की योजनाओं के बारे मेें विस्तार से बताया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए संचालित है जिसके तहत महिलाओं, बालिकाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
आईजी श्री सिंह ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के बारे में बताया कि हमें लड़का-लड़की में कोई भेद नही करना चाहिए सभी को समान शिक्षा, समान अधिकार मिलना चाहिए जिससे बेटियों में किसी तरह की कोई हीन भावना न आने पाये, इसलिए हर महिला कैडेट को कम से कम 05-05 गांवों में जाकर ग्रामीण अंचल की ऐसी बालिकाए जो स्कूल नहीं जाती हैं। उन्हें स्कूल जाने के लिये प्रेरित करंे साथ ही उनके माता-पिता से संवाद स्थापित कर उन बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए भी कहंे ताकि हर बालिका शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सके तथा समाज में सम्मान पा सके।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा के लिये कई हेल्पलाइन नं0 जारी किये गये हैं जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं0-1076, वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन नं0-181, चाइल्ड केयर नं0-1098, यू0पी0-112, 181, 102 आदि जिनको समय पड़ने पर उपयोग करने के बारे में बताया। इसके साथ ही यह भी बताया कि जनपद में महिला पी0आर0वी0 संचालित है जिसको रात्रि के समय आवश्यकता पड़ने पर भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण व आत्मनिर्भर बनाने के लिये कई योजनाए क्रियान्वित हैं तथा मिशन शक्ति के तहत कई विभागों द्वारा कार्यक्रम संचालित कर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने महिला कैडेट्स का आहवना करते हुए कहा कि अपने आस-पास के गांवों-मोहल्लों की ऐसी महिलाएं जो किसी भी तरह से परेशान हैं उनकों मिशन शक्ति के बारे में बताएं तथा उनकी मदद करें, आवश्यकता पड़ने पर थाने की महिला पुलिस कर्मियों की मदद ले सकती हैं। थाने की पुलिस आप लोगों का पूरा सहयोग करेगी। एसपी श्री पाण्डेय ने बताया कि महिला एनसीसी कैडेट्स को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।
इस अवसर पर एन0सी0सी0 के कर्नल सुमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी, मेजर राजेश द्विवेदीएनसीसी महिला कैडेट्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
नोट ----- किसी भी खबर के लिए ईमेल करे ---- ajeetsingh336@gmail.com तथा हाव्टस ऐप्स नम्बर 9044517475 पर भेज सकते है

No comments