विवाहित महिला व नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने बलात्कार के मुकदमे में वांछित/ फरार चले चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।20 दिन पूर्व पीड़िता के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर स्थानीय कोतवाली में आरोपी अभियुक्त अफजल खां पुत्र हसीब खां निवासी हरैया झूमन के विरुद्ध धारा 376/506 आईपीसी में केस दर्ज कर वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडे के नेतृत्व में गठित टीम को वांछित अभियुक्त के अति शीघ्र गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। मिली जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री पांडे के द्वारा अपनी टीम के साथ विगत कई दिनों से क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में बीते सोमवार को श्री पांडे हमराह पुलिसकर्मियों के साथ वांछित अभियुक्तों के तलाशी अभियान में क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे की मुखबिर खास के द्वारा आरोपी अभियुक्त अफजल खां के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना व निशानदेही के आधार पर बताए हुए नियत स्थान पर पहुंची पुलिस टीम नें उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्थानीय कोतवाली के सुपुर्दगी में किया। यहां आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को जिला जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त अभियुक्त समुदाय विशेष से जुड़े होने के बावजूद अपना नाम और धर्म छुपा कर धोखे से पीड़िता के साथ कई महिनों से दुष्कर्म का घिनौना खेल खेल रहा था। खबर यह भी है कि आरोपी अभियुक्त ने चोरी छुपे पीडिता की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली थी जिसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार गलत कार्य करने के लिए मजबूर कर रहा था। इस बात की जानकारी ससुराली जनों को हुई तो पति नें पीड़िता से सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए।मामले का खुलासा तब हुआ जब लोक लाज के भ्रम जाल में फंसी पीड़िता नें आखिर में स्थानीय कोतवाली पहुंचकर अपनी चुप्पी तोड़ी और आरोपी के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर अपने साथ हुए घटनाक्रम की आपबीती सुनाई। गिरफ्तारी के इसी क्रम में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित एक और अरोपी अभियुक्त शकील पुत्र बनवारी निवासी मझउवा थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को मुखबिर की सूचना पर पकड़कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

No comments