Breaking News

लैंसी डाउन मे एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत से वन महकमे मे हडकंप।

HTN Live 


               करेंट लगने की संभावना।

अजीत सिंह 

उत्तरा खंड के वन्यजीव बहुल्य लैंसडाउन वन प्रभाग के लाल ढ़ांग में एक हाथी के मरने की सूचना मिलने  से वन विभाग में  हड़कंप मच गया है । आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
   वन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की।
 सूत्रों के मुताबिक आज सुबह लैंसडौन वन प्रभाग के लालढांग रेंज के अन्तर्गत चिलरखाल से लगभग डेढ सौ मीटर आगे खेत से लगी बाढ़ के बगल में एक युवा जंगली हाथी के मरने की सूचना ग्रामीणो ने वन विभाग को दी, जिससे समूचे वन विभाग में हड़कम मच गया सूचना पर तत्काल डी. एफ. ओ. लैंसडौन दीपक कुमार सिंह एस. डी. ओ. गिरीश चंद वेलवाल रेंजर लालढांग विंदर पाल एस. ओ. जी. प्रभारी डिप्टी रेंजर अनुराग जुयाल घटना स्थल पर पहुंचे । 
 वहीं दो पशु चिकित्सकों का दल भी मौके पर पंहुचा सूत्रों के मुताबिक मृतक हाथी एक आठ से दस साल की एक मादा हाथी थी, प्रथम दृष्टि से हथिनी की मौत करंट लगने से हुई होगी ऐसा प्रतीत होना बताया जा रहा है।
 घटना स्थल पर पहुंचे वन अधिकारियों के मुताबिक मृतक हथिनी का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है उसके बाद मृतक हथिनी को दफनाया जाएगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

No comments