Breaking News

जिलाध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

HTN Live 



           राजकिशोर शुक्ला ब्यूरो प्रमुख 

, बीकेटी :- विपक्ष व किसानों के जोरदार विरोध के बाद अब भाजपा भी किसानों को समझने के लिए किसान सम्मेलन करने जा रही है। राजधानी लखनऊ के बीकेटी बड़ी बाजार में आगामी 17 दिसम्बर को पार्टी ने किसान सम्मेलन कराने की बात कही है। रविवार को सम्मेलन स्थल का जायजा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने लिया।उनके साथ में उनके साथ में क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, संजय सिंह, चेयरमैन अरुण सिंह गप्पू, आईटी सेल प्रमुख विवेक आदि लोग मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मेलन में लखनऊ समेत सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव व रायबरेली के किसान उपस्थित होंगे।

No comments