Breaking News

सात दिवसीय भागवत कथा में हुआ है शिव गाथा का बखान

HTN Live 

           
                सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर

अटरिया सीतापुर। कुँवरपुर स्थित श्री राधारमण मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस पर कथा व्यास ने श्रद्धालुओ को भगवान शिव की महिमा का बखान कर भाव विभोर कर दिया 

श्रीमद्भागवत कथा महामहोत्सव के छठे दिवस पर व्यासपीठाचार्य डॉ. अरुणाचार्य जी महाराज ने भगवान शिव की कथा सुनाते हुए कहा कि यह भगवान शिव और देवी शक्ति (पार्वती) संसार (सृष्टी) के पालनहार हैं। और जीवन में श्रद्धा व विश्वास का समन्वय ही कल्याण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भक्तिमयी कल्याणकारी जीवन से विवेक और पुरूषार्थ बढते है। जिसके कल्याण के लिए इस प्रकार के अनुष्ठान किए जाते हैं। श्रीमछ्वागवत में महात्मा की चर्चा करते हुए भगवान के दिव्य परिचय एवं मंगलाचरण की चर्चा हुई व भक्ति भरे भजनों से कथा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। भागवत कथा का आयोजन 17 दिसम्बर तक अनवरत चलता रहेगा। इस दौरान आयोजक कुंवर शैलेंद्र सिंह, रेखा सिंह, अभिषेक शुक्ला, उत्तम कश्यप, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दीपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक पाण्डेय, पुजारी प्रदीप मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।

No comments