हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई कार्यकारिणी हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई कार्यकारिणी ने लौह पुरुष स्वर्गीय श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई
HTN Live
हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई कार्यकारिणी द्वारा आज दिनांक 15 दिसंबर 2020 को लौह पुरुष स्वर्गीय श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ गंगाराम यादव जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ गंगाराम यादव द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। इसी क्रम में जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमिलिया, जिला सचिव श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह, जिला संयुक्त सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह करमेर एवं विशिष्ट सहयोगी श्री समीर विश्नोई जी एवं श्री गोपाल गहोई जी द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । मुख्य अतिथि डॉ गंगाराम यादव ने कहा कि सरदार पटेल को लौह पुरुष कहना बिल्कुल सही है ।विचारों की दृढ़ता जिस व्यक्ति के अंदर है ,जो अनुशासन में अपना जीवन जीता है उसी को लौह पुरुष कहा जा सकता है ।सरदार पटेल में यह दोनों गुण जन्मजात थे ।आज हमारे समाज में प्रत्येक व्यक्ति को सरदार पटेल के जैसे विचारों को रखने की आवश्यकता है ।
जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की एक भूमिका होती है उसको अपनी भूमिका का अच्छी तरीके से निर्वहन करना चाहिए ।सरदार पटेल जैसा व्यक्तित्व कभी-कभी ही इस संसार में जन्म लेता है। हमें उनके व्यक्तित्व से बहुत सीख मिलती है। उनके विचार हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव श्री अनुरुद्ध प्रताप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार इमिलिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारियों ने अपने आप से वादा किया कि हम अपने विचारों में सरदार पटेल के विचारों जैसी दृढ़ता एवं मजबूती रखेंगे एवं अपने जीवन को पूर्ण अनुशासित तरीके से जियेंगे ।


No comments