एसडीएम सदर की मौजूदगी में वेदपुर गांव स्थित विवादित जमीन की कराई गई पैमाइश नहीं हो सका निराकरण
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी
इटियाथोक/गोंडा।थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत राजस्व गांव वेदपुर माफी में शनिवार को एसडीएम सदर कुलदीप सिंह लेखपालों के टीम सहित गांव में पहुंचे और वर्षों पुरानी विवादित भूमि की पैमाइश शुरू करवाई। इस दौरान इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। आपको बता दें कि गांव में स्थित भूमि पर करीब दर्जन भर लोग हिस्सेदार हैं, जिसमें रास्ता, बाग, नाली, खड़ंजा, बंजर व तालाब आदि मौजूद है। इसका विवाद विगत कई वर्षों से चल रहा है। बार-बार राजस्व टीम आकर नाप जोख और चिन्हांकन करती है लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो पा रहा है।
इसी क्रम में एक बार पुनः शनिवार की दोपहर में यहां राजस्व टीम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों संग मिलकर भूमि की नाप जोख शुरू करवाई गई। गांव का सरहद स्पष्ट नहीं होने से काफी देर हो गई और तबतक शाम हो गई, ऐसे में एसडीएम सदर ने कहा कि अब बाकी काम किसी अन्य दिवस में किया जाएगा। फिलहाल अधूरा कार्य रह जाने से लोग मायूस हुए।

No comments