नशा मुक्ति अभियान में हमराह एक्स एनसीसी सेवा संस्थान ने सांसद कौशल किशोर से की मुलाकात
HTN Live
अमन मिश्रा संवाददाता
लखनऊ :- सांसद कौशल किशोर के नशा मुक्ति अभियान के तहत बह समाज में नई पीढ़ी को शराब पीने से रोकना चाहते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा था। नशे की लत से दूर रहने के लिए उच्च शिक्षण संस्थान हैं, या प्राथमिक शिक्षण संस्थानों के बच्चों को संकल्प दिलाया जाए । विद्यालयों में प्रार्थना के समय बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान और हानि के बारे में जरूर बताया जाए। अगर यह मेरी मांग पूरी होती है तो मुझे उम्मीद है, कि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सकता है। नशा मुक्ति अभियान में आज हमराह एक्स एनसीसी सेवा संस्थान के संरक्षक 'अजीत सिंह बागी' जी एवं हमराह के अन्य पदाधिकारी आज माननीय सांसद कौशल किशोर जी से मुलाकात की । इस मुलाकात के दौरान हमराह एक्स कैडेट एन सी सी सेवा संस्थान के नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने लिए माननीय सांसद कौशल किशोर जी 29/12/2020 को सीतापुर जिले की तहसील सिधौली के ग्राम मनिकापुर से नौजवानों बा युवा शक्ति को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जायेगा । इस मौके पर सचिव ज्ञानेश पाल, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह, सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर मौजूद रहे।


No comments