चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य पर चर्चा
HTN Live
राजकिशोर शुक्ला ब्यूरो बख्शीतालाब
बख्शी का तालाब चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य पर चर्चा चंद्र भानु गुप्ता कृषि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बक्शी का तालाब लखनऊ में टिगराईस सोसाइटी लखनऊ द्वारा छात्राओं को महिला स्वास्थ संबंधी विषय पर विशेष जानकारी दी गई इसमें प्रमुख रूप से वंदना एवं शिफा साहू ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्राओं को माहवारी तथा इससे संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा बताया छात्राओं को अपने प्रति जागरूक होने की जरूरत है जिससे इनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं से संदर्भित था इसमें महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रतिमा सिंह, दीप्ति श्रीवास्तव तथा डॉ एस सी चंदा सहित 41 छात्राओं ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी शिवमंगल चौरसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं निजी संस्थाओं द्वारा निरंतर छात्राओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। महाविद्यालय के आइक्यूएसी के संयोजक डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्वास्थ्य चिकित्सा और रोजगारपरक जानकारियां समय-समय पर उपलब्ध कराई जाती हैं जिससे सभी लाभान्वित हो रहे हैं।

No comments