Breaking News

8 करोड़ रूपये की लागत से कराये जाने वाले विकास कार्यों का किया गया शिलान्यास

HTN Live 


              अजीत सिंह बागी ब्यूरो प्रमुख

आज सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए दिनांक-15 दिसम्बर, 2020 को लखनऊ उत्तर विधानसभा विधायक डाॅ0 नीरज बोरा जी नेे ‘‘मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलीन बस्ती विकास योजना अन्तर्गत डूडा द्वारा स्वीकृत लखनऊ उत्तर विधानसभा के वार्ड जानकीपुरम प्रथम, अयोध्यादास प्रथम व द्वितीय, फैजुल्लागंज प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ के विकास कार्यों का 8 करोड़ की लागत से होने वाली 28 सड़कों का सांकेतिक शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डाॅ0 नीरज बोरा ने कहा कि राज्य सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है और लखनऊ उत्तर क्षेत्र के कायाकल्प के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।

 उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अविकसित वार्डों में मार्ग प्रकाश सड़क व नाली निर्माण तथा अन्य अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
उपरोक्त समारोह में उत्तर विधानसभा के नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, शैलेन्द्र शर्मा अटल, मण्डल अध्यक्ष लवकुश त्रिवेदी, राकेश पाण्डेय, राम शरण सिंह, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती कुमकुम राजपूत, श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, श्री अमित मौर्या, श्री जगलाल यादव, श्री बृज किशोर पाण्डेय, पार्षद प्रतिनिधि श्री राम किशोर लोधी, नगर अध्यक्ष श्री टिन्कू सोनकर, श्री प्रमोद चतुर्वेदी, श्री विनोद बाजपेई, श्री किशोर प्रजापति, श्री शैलेन्द्र चतुर्वेदी, श्री नीरज मिश्रा, श्री आकाश सिंह, श्री राजीव मेहरोत्रा, श्री संजय द्विवेदी, श्री आशुतोष सिंह, श्री राघव सिंह, श्री कौशल पाण्डेय आदि सहित तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments