Breaking News

राष्ट्रीय लोकदल 14 दिसम्बर को आन्दोलित किसानों के समर्थन में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे

HTN Live 

 
              वष्शिठ चौबे ब्यूरो प्रमुख लखनऊ

 राष्ट्रीय लोकदल 14 दिसम्बर को आन्दोलित किसानों के समर्थन में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना देकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित करेगा। इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण जिला मुख्यालयों में स्थापित किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरना देंगे तथा केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान विरोधी कृषि कानूनों को निरस्त करने से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि विगत 17 दिनों से देश के लाखों किसान दिल्ली के चारों ओर खुले आसमान के नीचे कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। भीषण ठण्ड के मौसम में सरकार ने इन निहत्थे किसानों पर आंसू गैस तथा वाटर कैनन का भी बलपूर्वक प्रयोग किया तथा किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी जैसे सम्बोधनों से अपमानित करने का प्रयास किया परन्तु लाखों अन्नदाताओं ने सरकार की संवेदनहीनता तथा वाणी की कठोरता को बर्दाश्त करते हुये अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए एकजुटता का परिचय दिया। कृषि प्रधान देश‌ में इन डबल इंजन की सरकारों द्वारा देश के किसानों का यह ऐतिहासिक अपमान भारतीय लोकतंत्र पर बदनुमा दाग है जिसकी निंदा विश्व पटल पर भी हो रही है।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले करोड़ो अन्नदाताओं के समर्थन में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी जी तथा पार्टी के हजारों पदाधिकारी तथा लाखों कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का गांव गांव तक पर्दाफ़ाश करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को बेनकाब करंेंगे।

No comments