Breaking News

भारती सिंह के बाद अब पति हर्ष लिम्बाचिया को भी NCB ने किया गिरफ्तार :- महाराष्ट्र



   

    HTNLivenews✍️.Com

         ( महाराष्ट्र )

 ( संपादक :- अजीत सिंह )



♦️ महाराष्ट्र :-


♦️ बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का शिकंजा कसता जा रहा है। लगातार छापेमारी कर रहे एनसीबी ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भारती सिंह को कल ही गिरफ्तार किया गया था। NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों ने गांजा का सेवन करना भी स्वीकार कर लिया।

       

                       

                  

♦️हालांकि, एक्सपर्ट की माने तो भारती के घर से जो गांजा बरामद हुआ है उसकी मात्रा बहुत कम है। ऐसे में इसे कमर्शियल में शामिल नहीं किया जा सकता है। कमर्शियल में इसे तब शामिल किया जाता जब गांजा की मात्रा ज्यादा होती कम से 900 ग्राम से अधिक होती या फिर कभी-कभी यह एक किलो ग्राम तक भी माना जाता है।


No comments