बावन पत्तो के साथ चार जुवारी गिरफ्तार
HTN ✍️ Live संदना सीतापुर
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
संदना क्षेत्र के गोपालपुर भट्टा से सहोली जाने वाले मार्ग के मध्य साबिर पुत्र बफाती के आम के बाग मे चल रहे जुए की सूचना पर थाना प्रभारी सन्दना रामबिलास सुमन व उपनिरिक्षक जय कृष्ण तिवारी, मय हमराही की टीम मौके पर पहुँची पुलिस को देखते ही जुवारी मौके से भाग निकले कड़ी मसक्कत के बाद सन्दना पुलिस ने एक किलोमीटर दौड़ाकर चार जुवारी अभियुक्त किन्नू पुत्र नन्हा निवासी ग्रा0 मरकामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी, मो0 शोएब पुत्र मो0 सऱीफ निवासी ग्रा0 कन्धईपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, इजहार पुत्र अब्बास अली निवासी निवासी ग्रा0 कन्धईपुर थाना सफदरगंज बाराबंकी, सतीश पुत्र प्रेमनरायन निवासी ग्रा0 मरकामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को पांच हजार एक सौ अस्सी पचास रुपये, बावन पत्तो ले साथ गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्यवाही की गई।
मामले में थाना प्रभारी सन्दना आर बी सुमन का कहना है कि चारो गैरजनपद के जुवारियो को गिरफ्तार को मु0अ0सं0 334/2020 अन्तर्गत धारा 13 जुआ अधि0 में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

No comments