Breaking News

घर में ही फांसी पर लटकता मिला पंद्रह वर्षीय नाबालिग लड़की का संदेहास्पद शव

HTN Live 

दुराचार या दुराचार के प्रयास के बाद हत्या किये‌‌ जाने की आशंका।

        आदेश शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मितौली अंतर्गत ग्राम रन्नूपुर में एक नाबालिग 15 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव घर में ही लटकता मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गयी।
बीती 18 नवंवर‌ की शाम ग्राम रन्नूपुर थाना मितौली में जगतपाल पुत्र झब्बू लाल की नावालिग 15 वर्षीया पुत्री प्रियांशी का शव उन्ही के घर में उसी के छप्पर की बड़ेरी से संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला।
मृतका के पिता के अनुसार कल वह और उनके और बच्चे खेत में गेहूं वोने गये थे उनकी पत्नी भाईदूज पर मायके गयीं थीं। अकेली प्रियांशी ही घर में थी 
जब वह खेत से बापस घर लौटे तो प्रियांशी का फांसी से लटकता शव देखकर हैरान रह गये ।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
पूलिस मामले की जांच में जुट गयी है

No comments