Breaking News

मुस्कान फाउंडेशन ने मलिन बस्तियों मे वितरित किया मिठाई कपडे

HTN Live 


     सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
 सीतापुर । दीपावली त्योहार के पूर्व समाजिक संस्था मुश्कान परिवार द्रारा खैराबाद स्थित कुष्ठ आश्रम  मे बच्चो और उनके परिजनो को कपडे मिठाई और पटाखे आदि   वितरित करते हुये उन्के चहरो पर मुश्कान लाने का प्रयाश किया ।इस अवसर पर संस्था की महिला प्रमुख सरिता जैन व रूपा अग्रवाल ने बताया कि पूर्व  वर्षो मे  भी संस्था द्वारा इसी प्रकार दीपावली की सामग्री मलिन बस्तियो और जरूरत मन्दो को वितरित किया गया था ।
संस्था के संरक्षक पुरषोत्तम दास अग्रवाल व महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष भी शीत ऋतु की मद्देनजर जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर गरम कपड़ो का वित्तरित किया जाएगे।
नगर प्रमुख निशा अग्रवाल ने बताया कि दीपावली के दिन हमारी संस्था, द्रारा सिधौली,मिश्रिख,महोली, मलापुर के साथ साथ खैराबाद की मलिन बस्तियो मे  भोजन वितरण करेगी जिसके लिए खैराबाद से श्रीमती प्रिंशी संदीप मिश्र जी को प्रमुख नियुक्त किया गया है।आज के आयोजन में खैराबाद व्यपार मंडल के अध्यक्ष निरंकार गुप्ता,अनिरुद्ध श्रीवास्तव,पंकज सिंघल,रिक्की शर्मा,नरेंद्र प्रजापति,संदीप मिश्र,प्रमोद अग्रवाल,कौशल अग्रवाल,मीरा चौरसिया,आदि सदस्य उपस्थित रहे

No comments