शाहजहांपुर के सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट पर चली गोली, युवक की मौत
HTNLivenews✍️.Com
( उत्तर प्रदेश :- लखनऊ )
( संवाददाता :- अमन मिश्रा )
♦️ लखनऊ :-
♦️उत्तर प्रदेश के लखनऊ में देर रात हत्या की वारदात सामने आई है। समाजवादी पार्टी के एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में यह हत्या हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले जी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना एक हादसा है। गोली हर्ष फायरिंग में चलाई गई थी जो राकेश नाम के युवक को लग गई।
♦️हजरतगंज के लप्लास अपार्टमेंट में अमित यादव का फ्लैट है। अमित यादव शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। वह सपा के विधायक हैं। कहा जा रहा है कि उनके फ्लैट पर शुक्रवार की रात को एक बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में केक काटा गया और शराब पी गई।

♦️ नशे की हालत में किसी ने अपनी बंदूक से कई फायर किए। इसी दौरान एक गोली राकेश रावत नाम के युवक को लगी। लोग लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

No comments