छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया अपनी सुरक्षा का वचन :-
♦️ चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को इटियाथोक में कृषक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कोतवाली इटियाथोक पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक एवं समस्त पुलिस स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधकर अपने सुरक्षा एवं सम्मान के लिए वचन लिया छात्राओं द्वारा रक्षा सूत्र पुलिसकर्मियों को बांधे गए स्कूली बच्चों से रक्षा सूत्र बँधवाकर उनकी सुरक्षा का जिम्मा पुलिस कर्मियों नें दिया । चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत बच्चों के साथ कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूक कर रहा है ।
♦️ इसी क्रम मे सुरक्षा बन्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे को सुरक्षा बंधन बाँधकर अपनी सुरक्षा का वचन लिया।उपस्थित बच्चो से प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है आप सभी के सुरक्षा के लिए पुलिस चंद मिनटों में आप तक पहुचेगी प्रभारी निरीक्षक ने बच्चो को बन्दीगृह, मालखाना व पूरे कोतवाली परिसर का भ्रमण कराकर उन्हें विभिन्न धाराओं व मिशन शक्ति अभियान के बारे में अवगत कराया चाइल्ड लाइन द्वारा दोस्ती वीक मनाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चाइल्ड लाइन से दोस्ती करके बच्चों के दोस्त बनकर उनकी मदद करें चाइल्ड लाइन के इस अभियान में पुलिस विभाग का पूरा सहयोग है कार्यक्रम के इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश पांडेय, दिवान जय हिंद, राकेश कुमार यादव सहित स्टाफ के चाइल्डलाइन सब सेंटर प्रभारी बृज भूषण यादव, अखिलेश, हिना एवं विद्यालय के शिक्षक बृजेश यादव, पुष्पा चौरसिया आदि उपस्थित रहे-।
छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा :- गोंडा
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
November 21, 2020
Rating: 5
No comments