♦️मनरेगा सहित आवास योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में 7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा हुआ पंजीकृत*
♦️मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर ग्राम प्रधान व 6 सरकारी कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा हुआ पंजीकृत*
♦️सरकारी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए पीड़ित पक्ष व समाजसेवियों को थाना कोतवाली सहित जिले के उच्च अधिकारियों के यहां एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है। इसके बावजूद भी जब पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिलता तो आखिर में थक हार कर न्यायालय की शरण लेनी पड़ती है और वर्षों तक न्यायालय में कड़ी पैरवी करने के बाद भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश निर्गत किया जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रैगांव से प्रकाश में आया है । ♦️ गांव के वर्तमान प्रधान द्वारा मुजेहना विकासखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों संग मिलीभगतकर मनरेगा सहित प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जीवाड़ा किए जाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गोंडा द्वारा सात लोगों के विरुद्ध इटियाथोक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश जारी किया है। उक्त आदेश के अनुपालन में स्थानीय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे द्वारा ग्राम प्रधान श्रीमती फरीदा पत्नी आसिफ खान उर्फ अताउल्ला, पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक राकेश गुप्ता, लेखाकार संजीव कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी मुजेहना डॉक्टर आरबी यादव, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी मुजेहना दिलीप उपाध्याय सहित हरिश्चंद्र राम प्रजापति उपायुक्त श्रम एवं रोजगार जनपद गोंडा के विरुद्ध धारा 409, 419, 420, 467, 468, 471, आईपीसी में मुकदमा पंजीकृत कर, विवेचना हल्का प्रभारी उप निरीक्षक नरसिंह को सौंपा गया है।
मनरेगा आवास घोटाले में 7 लोगो पर दर्ज हुआ मुकदमा :- ( गोंडा)
Reviewed by Hindu Aman Mishra
on
November 21, 2020
Rating: 5
No comments