रामपुर मथुरा के श्री छोटे लाल बालिका इण्टर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को दिलाई गई शपथ
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
रामपुर मथुरा सीतापुर 23अक्टूबर ।मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के मद्देनज़र महिला सशक्तिकरण कानून बनाकर महिलाओं सुरक्षा प्रदान की है।मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, रापुर मथुरा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश मालिक के द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के लिए ,श्री छोटे लाल बालिका इंटर कॉलेज रामपुर मथुरा में आयोजन किया गया। कॉर्यक्रम लगभग एक सैकड़ा बालिकाओं ने भाग लिया । आयोजन में डॉ राकेश मलिक ने बताया कि बालिकाएँ महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत अपनी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 1090 112 1098 को डायल कर कहीं पर भी अपनी सुरक्षा के लिए तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर श्री छोटे लाल बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरिता मिश्र ने बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण और अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई । इस दौरान श्री छोटे लाल बालिका इंटर कॉलेज के संचालक अभिनव मिश्रा तथा बाबा बालक राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमर बहादुर सिंह, अशोक शुक्ला, रामदास तिवारी, शिवेंद्र शर्मा, ललित सिंह आद मौजूद रहे ।! फोटो, रामपुर।मथुरा के श्री छोटे लाल बालिका इण्टर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को शपथ दिलाती प्रधानाचार्या सरिता मिश्रा

No comments