महिला मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के अंतर्गत विद्यालय के राज्य सेवकों द्वारा रैली आयोजन संपन्न
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
लहरपुर सीतापुर :आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान के अंतर्गत विद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा रैली का आयोजन किया गया । जिसमें मोहल्ला बेहटी, बसैहा टोला, काजी टोला की महिलाओं को जागरूक किया गया । जिसमें उनकी सुरक्षा संबंधी अनेक जानकारी व महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए, मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की महिलाओं ने खूब प्रशंसा की तथा यह कार्य क्रम शारदीय नवरात्रि 17 नवंबर 2020 से 21 अप्रैल चैत्र नवरात्रि तक चलाने की योजना एक सराहनीय कदम है, इस कार्यक्रम विद्यालय शिक्षक श्रीमती शैल सिंह एवं रंजीत कौर जी का विशेष योगदान रहा , साथ ही प्रधानाचार्य श्री अवधेश कुमार अवस्थी जी ने विद्यालय परिवार की सभी स्वयं सेविकाओं एवं अध्यापक परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी के इस कार्यक्रम की सराहना की।


No comments