शारदीय नवरात्र के सातवें दिन विधि विधान से हुई मां की पूजा
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
सिधौली(सीतापुर)शारदीय नवरात्रि के सातवे दिन माँ दुर्गा के सातवीं शक्ति कालरात्रि रूप देवी की पूजा अर्चना तहसील रोड पर होने वाली पूजा माहेश्वरी मिल, बाजार विवेक नगर शीतला मंदिर,सिद्धेश्वर मंदिर,में सजे दुर्गा के दरबारो व् घरो मे की गई इसके पूर्व षष्ठम दिवस पर कात्यानी देवी की पूजा की गई
तहसील रोड परर पर सजे माँ के दरबार मे नगर की महिलाओं ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए माँ जगदम्बा का श्रृंगार पूजन बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया।सुहागिन महिलाओ ने माँ का श्रृंगार पूजन कर अपने पति की दीर्घायु व परिवार की रक्षा का वर व कन्याओ ने अपने लिए मनवांछित वर का आशीर्वाद माँगा। ज्योतिषाचार्य पं0 कमल कुमार मिश्र व नवनीत शुक्ला के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ यजमान जाग्रत मिश्र द्वारा देवी के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि देवी के रूप की पूजा अर्चना कराई। माँ के दरबार मे आर जे ज्ञान व अभिनव मिश्र के द्वारा कराइ गई। आरती के पश्यात उपस्थित तमाम श्रद्धालुओं को उसके बाद माँ के दरबार मे हरी मिश्र व अभिनव के द्वारा जयकारे लगवाये गये वाद्ययंत्र पर रिंकू ने साथ दिया उसके बाद विक्की सब्बरवाल और राकेश अवस्थी आर जे ज्ञान के माँ के दरबार मे भजन गाये गए। ज्योतिषाचार्य कमल कुमार मिश्र ने कालरात्रि की पूजा का महत्व बताते हुए कहा की माँ कालरात्रि का स्वरुप देखने मे भयानक है लेकिन यह सदैव शुभ फल देने वाली है इसलिए इनका एक नाम शुभांगकरी देवी है इनकी नासिका से अगनि की ज्वाला निकलती है समिति के अध्यक्ष मुन्नन शुक्ला ने बताया कि श्री दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामजिक सेवा समिति द्वारा 23 वाँ दुर्गा पूजा महोत्सव नगरवासियों के सहयोग मनाया जा रहा है जिसमे 24 अक्टूबर 2020 को रात्रि में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए हवन पूजन किया जायेगा और कहा कि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये जो भक्त माँ के दरबार नही आ पा रहे है उन्हें सोशल मीडिया पर फ़ेसबुक के माध्यम दरबार में सायंकाल होने वाली पूजाअर्चना व आरती को प्रतिदिन समिति के सदस्यों द्वारा लाइव दिखाया जा रहा है, प्रतिदिन दरबार में आने वाले भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग सेनेटाइजर कराया जा रहा है व मास्क वितरण किये जा रहे नगर क्षेत्र मे सजे माँ के दरबारों में पूजा तुन्ना जैन, ए0के0 अवस्थी "पंकज",परतोष जैन,संजय जैन का विशेष सहयोग रहता है दरबार में अनुराग आग्नेय,डॉ0 अजय शुक्ला,सूरज गुप्ता, मिश्रा, प्रदीप मिश्र उपेन्द्र त्रिपाठी,संजय शुक्ला,गिरजा मिश्रा,गुड्डू शर्मा, मोहन मिश्रा,अमित शर्मा,हिमांशु तिवारी,शुभम अवस्थी,अनुराग शुक्ला (बंटी) शुभम जैन,गौरव श्रीवास्तव,वाशु श्रीवास्तव,हिमांशू जैन,वैभव जैन,सरदार सोनू सिंह,आकाश गुप्ता,पुष्कर गुप्ता, सरदार बल्लू सिंह,अनूप बाजपेई, चंद्रबाबू रस्तोगी,सरदार शैली सिंह,राजन तिवारी,शिवम् शुक्ल आदि का सहयोग रहता है।


No comments