Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महापौर ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा उठाने वाले पिंक रिक्शा वाहनों को रवाना किया

HTN Live 

          

आज दिनाँक 23/10/2020 को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया *मिशन शक्ति* कार्ययोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 50 जरूरतमंद महिलाओं का चयन करके कूड़ा उठाने वाले पिंक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस योजना के अंतर्गत जोन-8 के विद्यावती वार्ड के लगभग 5600 घरों से यह महिलाएं रिक्षाव वाहनों से  डोर-टू-डोर कूड़ा उठाकर डंपिंग पॉइंट पर ले जाकर निस्तारण करेंगी।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत हमारा नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त करने हेतु हर मुमकिन प्रयास कर रहा है।महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।पहले यह सब कार्य केवल पुरुषो तक ही सीमित हुआ करते थे पर आज हमारी महिलाएं रिक्शा चलाने से लेकर गाड़ियां तक चला रही है।ये हम सब महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर महापौर संग पार्षद श्री कौशलेंद्र द्विवेदी जी,पार्षद श्री विमल तिवारी जी,पार्षद श्रीमती बीना रावत जी,पार्षद श्रीमती संगीता कुमारी जी ,नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी जी,अपर नगर आयुक्त डॉ अर्चना द्विवेदी जी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments