मिशन शक्ति' अभियान के अन्तर्गत "बलिकाओ की आत्म सुरक्षा" के लिए वेबिनार आयोजन हुआ
HTN Live
आज दिनांक 23/10/2020 उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज द्वारा'मिशन शक्ति' अभियान के अन्तर्गत "बलिकाओ की आत्म सुरक्षा" के लिए एक वेबिनार आयोजित की गई .कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक सुश्री Rancel Vaz और सुश्री Laura Demello, संस्था Karav Mega Global India, Mumbai. रही। महाविद्यालय की डॉ सुरभी गर्ग प्राचार्या श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया. दोनों प्रशिक्षक कर्ता ने छात्राओ को आत्म सुरक्षा के गुण, सबसे पहले शत्रु को देख कर भगाना, उसके बाद कुछ भी फैँक कर मारना, अपने चेहरे को बचाना, अपनी कुहनी से वार करना, कही फंस जाने पर पैर से घुटनों पर वार करना बताया। सबसे पहले खुद को बचाना और फिर वार से बचना,उन्होंने कलाई, गर्दन, बालों और पीछे की पकड़ से कैसे अपना बचाव किया जाए, के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राचार्या डॉ सुरभी जी गर्ग ने छात्राओ को स्वयं सतर्क रहने, आत्मविश्वास एवं हिम्मत बनाये रखने को कहा।
डॉ पूजा सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को आत्म सुरक्षा के संदर्भ में संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे डॉ शिवानी शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया. NCC की ANO डॉ कुमुद् पांडे का सहयोग कार्यक्रम में बना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी व राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजीत कौर एवं
डॉ दिव्या प्रजापति द्वारा किया गया. अभिभावकों ने इस तरह के कार्यक्रम को समय समय पर संचालित करने का प्राचार्या से निवेदन किया। छात्राओं ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया और महाविद्यालय में आयोजित करने की मांग की।

No comments