Gonda अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का सनातन धर्म सभा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक चौराहे पर किया भव्य स्वागत
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक- इटियाथोक चौराहे पर आज नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र शेष नारायण मिश्र का सनातन धर्म सभा इटियाथोक के कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी फूल माला से क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में अपराधी भयभीत हैं आज विरोधियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है जिससे वे अनाप सनाप बोल रहे हैं। सनातन धर्म सभा के संस्थापक डॉ रामानन्द तिवारी ने कहा कि पार्टी द्वारा श्री मिश्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया जाना अत्यंत हर्ष का विषय है इससे भाजपा अवध क्षेत्र में और मजबूत होकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी क्षेत्रीय संयोजक सनातन धर्म सभा, मंजूर अहमद क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य मोर्चा,अम्बरीष मणि तिवारी, उमा शंकर शुक्ल जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा, रवि चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र सिंह,अवधेश गुप्ता, संतोष चौरसिया,चंद्र प्रकाश पांडेय, पीताम्बरधारी मिश्र, आलोक मिश्र,कृष्ण कुमार मौर्य समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता व सनातन धर्म सभा इटियाथोक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments