Breaking News

Gonda news : मरीजों में फल वितरित कर सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों नें मनाया पीएम मोदी का जन्म दिवस

HTN Live  

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप बड़े ही हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया इस दौरान जिले सहित मंडलो के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया इसी क्रम में सनातन धर्म सभा एवं उत्कर्ष फाउंडेशन गोंडा के पदाधिकारियों द्वारा आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर  इटियाथोक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किया गया इस अवसर पर उत्कर्ष फाउंडेशन के संरक्षक डॉ ओ पी  मिश्र, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति सदस्य उमा शंकर शुक्ल, एवं राकेश चतुर्वेदी संस्था के संस्थापक डॉ रामानन्द तिवारी समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त रोगियों को फल वितरित किया।।

No comments