Breaking News

Gonda news : बेटों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान हुई मौत

HTN Live

घरेलू विवाद बना खूनी रंजिश का कारण पिता की मौत भाई हुआ घायल

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

जमीनी बंटवारे को लेकर काफी दिनों से दो भाइयों के बीच चल रही तनातनी बीते रविवार की देर रात खूनी रंजिश में तब्दील हो गई  बेटों को लड़ते झगड़ते देख बीच बचाव कराने  पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग  पिता गंभीर रूप से  घायल हो गये। जीवन की आखिरी सांसे गिन रहे  पिता को लोगो द्वारा इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां पर इलाज के दौरान उनकी की मौत हो गई वही मारपीट में घायल छोटे भाई का इलाज  जारी है।  पूरा घटनाक्रम इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर ब्रह्मचारी के मजरे पंडित पुरवा से जुड़ा हुआ है। उक्त गांव  निवासी दो सगे भाइयों के बीच  बंटवारे को लेकर पहले कहासुनी प्रारंभ हुई और कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस दोनों भाई एक दूसरे के जानी दुश्मन बन बैठे और एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी इस दौरान पिता समेत छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां पर इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई वही भाई का इलाज जारी है सूचना पाकर देर रात क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया व मौके पर उपस्थित इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह को घटना से संबंधित आवश्यक दिशा  निर्देश दिये पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक मनोहर मणि पांडे पुत्र बच्चा लाल पांडे निवासी पंडित पुरवा रिटायर्ड शिक्षक थे। मिली जानकारी के अनुसार बड़ा बेटा अजय कुमार पांडे व छोटे बेटे बृजेंद्र कुमार पांडे उर्फ बबलू के बीच आपसी बंटवारे को लेकर आए दिन वाद विवाद हुआ करता था। रविवार की रात भी दोनों ने किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया देखते ही देखते दोनों एक दूसरे पर लाठी-डंडों समेत धारदार हथियारों से प्रहार करने लगे बच्चों को झगड़ता देख बीच बचाव कराने पहुंचे मनोहर मणि पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना घटित हुई है घटना में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है अभी तक घटना से संबंधित तहरीर प्राप्त नहीं हुई।

No comments